फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress workers demonstrated at the bank and LIC office

Mirzapur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंक और एलआईसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Sat, 11 Mar 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated at the bank and LIC office
मिर्जापुर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देश के बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेचने का आरोप लगाते हुए स्टेट बैंक और एलआईसी कार्यालय समेत विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। जिला मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में डंकीनगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राजन पाठक, मानस मोहिले, उपमन्यु सिंह, स्वरूप सिंह, संपत यादव, जफर इकबाल आदि थे। विकास खंड सीखड़ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राजेश मिश्र ज्योति के नेतृत्व में इंडियन बैंक शाखा खैरा के प्रबंधक को दिया। इसमें प्रभुनाथ त्रिपाठी, श्यामधर उपाध्याय, मनोज सिंह, गुलाब मिश्रा, शैलेश चंद्र पाठक (बब्बू),राम विशुन शर्मा, अजय कुमार सिंह, देवांश कुमार पांडेय आदि शामिल थे। छानबे ब्लॉक के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर विजयपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इसमें जनार्दन प्रसाद पाठक जगदीश्वर दुबे रविशंकर तिवारी रमेश कुमार अंकित तिवारी मोहम्मद सिराज संदीप तिवारी दीपक दुबे द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद रहे। लालगंज, में एसबीआई के मुख्य गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, अजय पांडेय, नीरज कोल, अनिल सिंह ,रोशन दुबे, माधव पांडेय आदि शामिल रहे। चुनार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इसमें नगर अध्यक्ष आदित्य पदयात्री, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद, अख्तर अली, अफसर अली, प्रतीक त्रिपाठी, न्याज अहमद खान, अमरनाथ निषाद आदि प्रमुख मौजूद रहे। कछवां बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे व ब्लाक अध्यक्ष कुंजबिहारी उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसमें मुन्ना मिश्रा, अखिलेश सिंह, सतीश शर्मा, अनुज मिश्रा, श्यामधर उपाध्याय, इब्राहिम, दिलशाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed