फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress will strongly fight civic elections: Ajay Rai

कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी निकाय चुनाव : अजय राय

Sat, 29 Oct 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Congress will strongly fight civic elections: Ajay Rai
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने पार्टी नेताओं पर लगाए जा रहे परिवारवाद के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन

अजय राय शुक्रवार को मिशन कंपाउंड स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि एक सांसद पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे पैर छुआने के लिए पैसा लेती हैं। यह आरोप उनकी ही पार्टी के लोगों ने लगाया है। कहा कि कांग्रेस की यह संस्कृति नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी समस्या होती है, हम आपस में मिल बैठकर उसका समाधान कर लेते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष राजन पाठक, मीडिया प्रभारी छोटे खान, विधि सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।
उधर, अहरौरा के महुली चौराहे पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि विपक्षियों द्वारा कांग्रेस पर लगातार लगाए जा रहे परिवारवाद का आरोप निराधार है। उन्होंने कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि पार्टी फोरम पर सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों की कद्र की जाती है। कहा कि पार्टी फोरम पर सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों तथा आम कार्यकर्ताओं की कद्र की जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष थोपा नहीं जाता है, बल्कि चुनाव के माध्यम से निर्वाचित होता है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इस दौरान आनंद जायसवाल, राजेश साहनी, मिठाई लाल श्रीवास्तव, अवधेश कुमार सिंह, इरशाद आलम, बनारसी अग्रहरि, इंद्रदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।

वाराणसी से सोनभद्र जाते समय नरायनपुर में अजय राय का पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जनार्दन पाठक, जगदीश्वर दुबे, कैलाश नाथ उपाध्याय, अर्चना चौबे, उमाकांत सिंह, अखिलेश मिश्रा, रंग बहादुर राय, शाश्वत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed