फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress will join millions of unemployed youth

करोड़ों बेरोजगार युवाओं से जुड़ेगी कांग्रेस

Thu, 04 Feb 2021 09:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Congress will join millions of unemployed youth
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी के तत्वावधान में नौकरी संवाद अभियान शुरू किया गया। यूथ कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के करोड़ों बेरोजगार युवाओं से मिलकर उनसे जुड़ने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले के ब्लॉकों में जाकर बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी फॉर्म और मिस कॉल के माध्यम से जोड़ेंगे। प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह ने कहा कि गैर जिम्मेदार सरकारों की अनदेखी की वजह से बेरोजगारी बढ़ी है। जिलाध्यक्ष अमर दूबे ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व प्रदेश महासचिव एनएसयूआई मनीष दुबे ने कहा की भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है।
विज्ञापन

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में पदाधिकारियों ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर प्रतीक पांडेय, रोमित सेठ, प्रद्युम्न तिवारी, अंकित दीक्षित, तनमय तिवारी, विकास ओझा, आयुश तिवारी विपिन तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिवराज शर्मा, अंश दूबे, रोहित दूबे, हर्षित मिश्रा, पुनीत पांडेय, अमरेश सरोज, रजनीकांत तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, राहुल दूबे प्रदीप तिवारी निहाल, अजय मिश्र, सत्यम दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed