फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress started India Jodi Tricolor Gaurav Yatra from Kachhawan

कांग्रेस ने कछवां से शुरू की भारत जोड़ो तिरंगा गौरव यात्रा

Wed, 10 Aug 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congress started India Jodi Tricolor Gaurav Yatra from Kachhawan
कांग्रेस ने मंगलवार को भारत जोड़ो तिरंगा गौरव यात्रा की शुरूआत की। एक सप्ताह तक चलने वाली इस यात्रा का समापन लालगंज के बापू उपरौध इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

कछवां बाजार स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगा लहराते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया और अंत में कॉलेज पहुंचकर इसका समापन किया गया। समापन के मौके पर स्वतंत्रता सेनानी नरसिंह प्रसाद सिंह के पुत्र अखिलेश प्रताप सिंह को अंग वस्त्रम भेंट करके सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने इस यात्रा के उद्देश्य के बारे में प्रकाश डाला। संचालन सेवा दल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मिर्जापुर के प्रभारी सत्यवीर सिंह, पूर्व विधायक भगवती चौधरी, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, राजधर दुबे, गुलाब पांडेय, सुनील राय, राजेश मिश्रा ज्योति, अनुज मिश्रा, सतीश शर्मा, कुंज बिहारी उपाध्याय, अखिलेश सिंह, अशोक गुप्ता, विकास ओझा, तन्मय तिवारी, आयुष त्रिपाठी, विजय दुबे पहाड़ी, आयुषी शुक्ला, मुन्नालाल मिश्रा, इब्राहिम अहमद, हरि भजन, श्रीराम पांडेय, राजकमल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed