फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress district president arrested while taking out tractor rally, released

ट्रैक्टर रैली निकालते समय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, रिहा

Wed, 27 Jan 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Congress district president arrested while taking out tractor rally, released
मिर्जापुर। जिले में गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को कृषि कानून के खिलाफ जनपद में भी विरोध प्रदर्शन और ट्रैक्टर निकाली गई। ट्रैक्टर रैली निकालने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल को पुलिस ने ओड़ी चट्टी में गिरफ्तार किया। जबकि अन्य नेेताओं को उनके घर में ही रोक दिया गया। इसके बाद भी कई जगहों पर विपक्षी दलों ने टैक्टर रैली निकाली।
विज्ञापन

दिल्ली में 60 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में घोषित ट्रैक्टर रैली लेकर जमालपुर थाना क्षेत्र के लोढ़वा से जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष निकले तो उनको इसी थाना क्षेत्र के ओड़ी चट्टी में रोक लिया गया। सीओ चुनार व एसडीएम चुनार ने उनको गिरफ्तार कर जमालपुर थाना में बैठा दिया। शाम को उनको छोड़ दिया गया। उनके साथ कमेटी के सचिव बृजेश द्विवेदी, लव-कुश भारती, सूरज नेता, गुलाब चंद्र पांडेय, सुशील कुमार सिंह, वीर बहादुर सिंह के साथ सैकड़ों को रोका गया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान को उनके निवास डंकिन गंज में नजरबंद कर दिया गया। सीखड़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 60 दिनों से दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्यो ही संतोषी माता मंदिर से ट्रैक्टर जुलूस निकालने की तैयारी की, सूचना पर हल्का दरोगा राम बचन यादव ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर ट्रैक्टर जुलूस को रोका। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे राजन, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष प्रभु नाथ त्रिपाठी, जिला महासचिव राजेश मिश्र ज्योति, रमेश पांडे सहित अनेकों कार्यकर्ता और किसान थे। इनको सीखड़ के संतोषी माता मंदिर से मगरहां, खैरा कछवां होते हुए मिर्जापुर स्थित बिनानी कॉलेज के पास चौराहे पर स्थित सरदार पटेल जी के स्थापित मूर्ति तक जाना था। लेकिन पुलिस ने जाने नहीं दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed