फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress against diesel-petrol price hike

डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Congress against diesel-petrol price hike
मिर्जापुर। डीजल व पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वहीं कोन विकास खंड के सागरपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मूल्यवृद्धि के विरोध में खेतों में चलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि जनता के गाढ़े की कमाई लूटी जा रही है। दिन प्रतिदिन डीजल व पेट्रोल में हो रही मूल्यवृद्धि से आखिर पीएम जबरन वसूली से आखिर कितना राजस्व इकट्ठा कर रहे हैं। यह देश की जनता के साथ धोखा है। इस समय खेती किसानी का मौसम है। कोरोना के चलते सभी काम बंद हैं। किसान व मध्यम वर्ग आर्थिक तंगी में है लेकिन सरकार प्रतिदिन मूल्यवृद्धि करती जा रही है। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि सरकार जबरन दाम बढ़ा रही है। इससे आम जनता की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इस अवसर पर माता प्रसाद दुबे, गुलाब चंद्र पांडेय, छोटे खान, कमलेश दुबे, राजेश मिश्रा, ज्योति, भूपेंद्र शुक्ला, राजन पाठक आदि थे।
विज्ञापन

उधर, कोन विकास खंड के सागरपुर गांव में सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता राजधर दुबे व अन्य ने डीजल में हो रही मूल्यवृद्धि के विरोध में हल चलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल में इतनी मूल्यवृद्धि हो गई है कि किसान के पास ट्रैक्टर में डालने के लिए डीजल नहीं है। उसको विवशता में हल ही चलाना पड़ेगा। इस अवसर पर हरि शंकर सरोज, अशोक गुप्ता, मुकेश सिंह, शिव कुमार बिंद, पवन सिंह, अजय मौर्या, दिलीप मिश्रा, राजेश दुबे, रामनाथ दुबे आदि कांग्रेस नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed