फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete work within stipulated time

निर्धारित समय के अंदर पूरा करें कार्य

Wed, 28 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Complete work within stipulated time
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नमामि गंगे योजनान्तर्गत हर घर नल से जल योजना की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न एजेंसियो के द्वारा कराये जा रहे कार्यो की प्रगति की समीक्षा अधिकारियो के साथ बैठक कर की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियो को निर्देशित करते हुये कहा कि कार्य की समयबद्धता व गुणवत्ता महत्वपूर्ण हैं, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। समीक्षा के दौरान एजेंसियो के कार्यो में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर उन्होने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि मजदूरों व मशीनों आदि की संख्या में बढ़ोतरी करते हुये कार्य को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पूरा किया जाय। कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ लापरवाही बरतने वालों को किसी स्तर पर बक्शा नहीं जायेगा। कुछ कार्यदायी संस्थाओं ने बताया कि वन विभाग एवं कुछ अन्य विभागों के द्वारा कुछ स्थानो पर एनओसी प्राप्त न होने पर कार्य बाधित हो रहा हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस स्थान पर एनओसी प्राप्त करने की कार्रवाई के लिए आवेदन किया गया है तथा वन विभाग द्वारा उस पर कार्रवाई करते हुये शासन से एनओसी के लिये मांग कर ली गयी हैं। कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। इसमें किसी भी स्तर पर रूकावट नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले माह के बैठक में अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त न करने वालें एजेंसी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो ब्लैक लिस्टेड की भी कार्रवाई की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed