फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the construction of 50 bedded hospital in 15 days: DM

50 शय्या वाले अस्पताल का 15 दिन में पूरा कराएं निर्माण: डीएम

Tue, 22 Oct 2024 05:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction of 50 bedded hospital in 15 days: DM
चुनार। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को चुनार पीएचसी परिसर में 34 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन 50 शय्या वाले अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 15 दिन के अंदर निर्माण का काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पीएचसी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति व ओपीडी रजिस्टर देखा। साथ ही ओपीडी, ओटी, ड्रेसिंग रूम, दवा भंडार, लैब, कोल्ड चेन का भी निरीक्षण किया। चिकित्साधिकारी डाॅ. चंद्रशेखर से सोमवार की ओपीडी के बारे में जानकारी ली और रजिस्टर की जांच की। जिस पर 110 मरीजों का विवरण अंकित था। लिखी गई दवा से दवा वितरण रजिस्टर का मिलान करने पर सभी विवरण सही मिले। जिलाधिकारी ने एसडीएम राजेश वर्मा व प्रभारी चिकित्साधिकारी आरके पटेल को निर्देश दिया कि पीएचसी व तहसील परिसर की भूमि की नाप कराकर उसे सुरक्षित करें। साथ ही पीएचसी पर जर्जर अवस्था में पड़े चिकित्साधिकारी आवास के स्थान पर नए भवन का निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजने के लिए कहा। उन्होंने परिसर को और साफ-सुथरा रखने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि भूतल पर 24 तथा प्रथम तल पर 26 बेड के लिए भवन निर्माण कराया गया है। वर्तमान में टाइल्स लगाने व फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें 15 दिन में निर्माण का काम पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हस्तांतरण से पहले जिन विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना है, उसकी प्रक्रिया भी पूरी कराएं और समय से भवन का हस्तांतरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed