फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete demolition and debris disposal in five days

पांच दिनों में पूरा करें ध्वस्तीकरण व मलबा निस्तारण

Thu, 27 May 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Complete demolition and debris disposal in five days
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार के साथ विंध्य कारीडोर के ध्वस्तीकरण एवं मलबा निस्तारण का निरीक्षण किया। उन्होंने ध्वस्तीकरण एवं मलबे को पांच दिनों में हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कारीडोर (परिक्रमा पथ) में आने वाली कुछ विवादित परिसम्पत्तियों/भवनों का निबटारा जल्द ही कर लिया जाएगा। जिससे पूर्ण रूप से ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया संपंन हो जाए। मुख्यमंत्री ने जिले में आगमन पर यह मंशा जताई थी कि जल्द ही ध्वस्तीकरण पूर्ण कर विंध्य कारीडोर के प्रस्तावित विकास कार्य को साकार रूप दिया जाए। इसी मंशानुरूप जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण में ध्वस्तीकरण के मलबे को पांच दिन में हटाने का ठेकेदार को निर्देश दिया। नगर मजिस्टेऊेट ने बताया कि कुछ विवादित परिसम्पत्तियों/भवनों को छोड़कर शेष परिसम्पत्तियों का क्रय कर उनका ध्वस्तीकरण कर लिया गया है। जल्द ही विंध्य कारीडोर के प्रस्तावित डिजाइन एवं सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed