{"_id":"596bba224f1c1bb9168b45b0","slug":"compansation-will-be-provided","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा
mirzapur
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाढ़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तीन तहसीलों में पांच जुलाई की रात आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को मुआवजा देने के लिए शासन ने 68 लाख 27 हजार रुपया अवमुक्त किया है। शासन से धनराशि मिलने के बाद जिलाधिकारी ने लालगंज, मड़िहान व सदर तहसील को पैसा भेजवा दिया है। मिले मुआवजा में किसी प्रकार का बंदरबाट नहीं हो सके लिए इसलिए एसडीएम की निगरानी में तहसील प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों के खाते में पैसा भेजवाया जा रहा है।
बता दें कि पांच जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश के चलते लालगंज, सदर व मड़िहान तहसील क्षेत्र की नदियों में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ के दौरान लालगंज तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक तबाही हुई थी। यहां पर लेहड़िया गांव व सेमरा प्रताप सिंह गांव के बाढ़ की चपेट में आकर छह लोग बह गए थे। इसमें दो की जानें बचा ली गई थीं, जबकि चार की डूबने से मौत हो गई थी। वहीं बारिश के चलते दो सौ अधिक मकान जमींदोज हो गए थे।
प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर प्रभावित हुए लोगों को सहायता प्रदान करने लिए जिलाधिकारी ने तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारी से प्रभावित लोगों की रिपोर्ट तैयार कर सूची मांगी थी। एसडीएम द्वारा सूची देने पर उसे शासन के पास भेजा गया। शासन ने तत्काल 68 लाख 27 हजार रुपये प्रभावित लोगों को सहायता देने के लिए राशि अवमुक्त कर दी। धनराशि मिलने पर जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने 34 लाख रुपये मड़िहान तहसील को, 35 लाख 17 हजार रुपये लालगंज तहसील को दिया। वहीं सबसे कम 97 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर तीन लाख दस हजार रुपये ही सदर तहसील को दिए गए। जिसे प्रभावित लोगों में वितरण कराया जा रहा है।