{"_id":"6b09e29286df8e8843085bbd","slug":"exams-to-be-held-at-124-centers-up-board-gives-its-approval-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-165729-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 124 केंद्रों पर होगी परीक्षा, यूपी बोर्ड ने लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 124 केंद्रों पर होगी परीक्षा, यूपी बोर्ड ने लगाई मुहर
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले के 124 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी। अंतिम सूची में पहले से निर्धारित 124 केंद्रों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 68,342 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
बोर्ड ने पहली बार 104 केंद्रों की सूची जारी कर विद्यालयों और अन्य पक्षों से आपत्तियां मांगी थीं।
भौतिक सत्यापन के दौरान कई अनुदानित विद्यालय भी सामने आए, जो बोर्ड की पहली सूची में शामिल नहीं थे। इनमें देवपुरवा स्थित राजस्थान इंटर कॉलेज, विसुंदरपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज और सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज शामिल हैं।
पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद इन विद्यालयों को पहली सूची में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था। संशोधित सूची में आठ राजकीय और अनुदानित विद्यालयों के साथ 23 वित्तविहीन विद्यालयों को भी केंद्र बनाया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि जिले में 124 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।