फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Committee of the Uri furring

कमेटी की उड़ी धज्जी

Wed, 06 Jan 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला मिर्जापुर Updated Wed, 06 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Committee of the Uri furring
क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज में बुधवार को
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव में उम्मीदवारों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन किया। पांच पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। प्रत्याशियों तथा समर्थकों ने लाव लश्कर के साथ जुलूस निकालकर लिंगदोह कमेटी की खूब धज्जियां उड़ाईं।

जबकि महाविद्यालय प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। वहीं, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे।
 छात्रसंघ चुुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, संकाय प्रतिनिधि सहित पांच पदों पर चुनाव किया जाना है। नामांकन के चलते महाविद्यालय परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही।

  लिंगदोह कमेटी के अनुसार वाहनों के साथ जुलूस, बैनर, पोस्टर आदि के साथ नामांकन करने पर प्रतिबंध है, लेकिन प्रत्याशियों तथा समर्थकों ने नियमों को ताक पर रख जमकर इसकी धज्जियां उड़ाईं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री,संयुक्त मंत्री तथा संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया।


 उधर प्रत्याशी नामांकन करने के बाद समर्थकों के साथ छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों से संपर्क करने में लगे रहे। साथ जीत की रणनीति बनाने में लगे हुए थे। वहीं  जुलूस निकालने के दौरान जाम लग गया जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोग प्रशासन को कोसते नजर आए।


 हालांकि जुलूस निकल जाने के बाद जाम तो छूट गया लेकिन घंटाभर यातायात व्यवस्था बहाल होने में लग गया। उधर, प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। तीन थानों की पुलिस स्थिति पर नजर रखे रही।


निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि छात्रसंघ चुुनाव को हर हाल में शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है। इसे हर हाल में पूरा कराया जाएगा। सुरक्षा के पूरे इं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed