{"_id":"0ed3e10e0969e02981b09b0e1b39eee1","slug":"collectorate-protesting-to-perform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर की नारेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस लाइन बड़ा नाला से कसेरवा चुंगी नाला तक नगर पालिका परिषद द्वारा नाली निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन पालिका द्वारा कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे लोगोें और राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जीडी बिनानी कालेज के पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और विरोध जताया।
महेंद्रधर दूबे ने कहा कि अंडरग्राउंड नाली का निर्माण इंडियन ओवरसीज बैंक के पास अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नीरज अग्रवाल ने कहा कि नाले के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों के गिरने का डर बना रहता है। प्रमोद यादव ने कहा कि अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर नाला निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है।
जिससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है। लोगों ने कहा कि नाला निर्माण जल्द ही नहीं कराया गया तो लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। पत्रक देने वालाें में सोनू गुप्ता, कट्टर मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, भरत चौधरी, अवधेश और राजेश रहे।