फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Collapsed wall of newly constructed school building

Mirzapur News: नव निर्मित विद्यालय भवन की गिरी दिवार

Tue, 19 Sep 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Collapsed wall of newly constructed school building
मिर्जापुर। पहाड़ी विकास खंड के अकसौली में नव निर्मित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दिवाल गिर गई। छत ढलने से पहले भरभराकर दिवाल गिरने से भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करते हुए ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि गांव के बीच स्थित काफी पहले से बना पूर्व माध्यमिक विद्याल अकसौली का भवन जर्जर हो गया था। बच्चे स्कूल के बाहर मंदिर के चबूतरे अथवा पेड़ की छाया में पढ़ रहे थे। खबर को प्रमुखता से लेते हुए अमर उजाला में इस खबर को प्रकाशित किया गया था। उस दौरान अधिकारियों ने खबर को संज्ञान में लेते हुए बच्चों को गांव से सटे प्राथमिक विद्यालय अकसौली के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। वहां के एक अतिरिक्त कक्ष में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्षा एक से आठ तक के 125 बच्चों की पढ़ाई शुरु करा दी गई। उधर जर्जर विद्यालय के स्थान पर चार कमरे, एक बरामदा, एक प्रध्यानाध्यापक कक्ष का निर्माण शुरु करा दिया गया। भवन की दिवार छत स्तर पर लगभग तैयार हो गई थी कि सोमवार की सुबह भवन का दक्षिणी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। जिसे देखते काफी संख्या में ग्रामीण भवन के पास पहुंच कर न सिर्फ रोष जताया बल्कि भवन के गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय भवन के निर्माण में घटिया सीमेंट, बालू आदि का प्रयोग किया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जोगेश तिवारी का कहना है कि भवन गिरने की सूचना सोमवार को सुबह नौ बजे बेसिक शिक्षाधिकारी को दे दी गई। लेकिन एक बजे तक न तो कोई अधीनस्थ ही मौके पर पहुंचा और न हीं कोई जिम्मेदार व्यक्ति ही मौके पर नजर आया। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed