फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cold may increase with fog

Mirzapur News: कोहरे के साथ ही बढ़ सकती है ठंड

Thu, 21 Nov 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cold may increase with fog
मिर्जापुर। आने वाले दिनों में कोहरे के साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। बुधवार को कोहरे और धूप के बीच दिन की शुरुआत हुई। ज्यादातर स्थानों पर दिन भर धुंध छाया रहा। कोहरे के साथ ही बढ़ी ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम वैज्ञानिक भी आगे ठंड बढ़ने के संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए ऊनी कपड़ों से बाजार सज गए हैं। बुधवार को कोहरे और धुंध के बीच खेती-किसानी के काम में तेजी आ गई। धान की फसलों की कटाई और मड़ाई के काम तेज हो गए। साथ ही किसान खेतों के पलेवा आदि के काम में जुटे रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। कोहरे के बीच बादलों की आहट से किसान चिंतित दिखे। किसानों का कहना है कि बारिश धान की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने कहा कि बारिश अगली फसल के लिए भले ही लाभदायक हो सकता है, लेकिन धान की फसलों की कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित हो सकता है। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट हो रही है। ऐसे में ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दिनों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed