{"_id":"68e4103ec7438efc75086878","slug":"coconut-vendor-dies-in-road-accident-while-trying-to-set-up-his-cart-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-141406-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नारियल की रेहड़ी लगाने जा रहे ठेले वाले की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नारियल की रेहड़ी लगाने जा रहे ठेले वाले की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृतक पप्पू सोनकर की फाइल फोटो।फोटो स्त्रोत- सोशल मीडिया
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सोमवार की सुबह फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रहे नारियल की रेहड़ी लगाने जा रहे पप्पू सोनकर (45) को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल पप्पू को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख वहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
नई बाजार निवासी पप्पू सोनकर 20 साल से ठेला लगाता था। सोमवार की सुबह ठेले पर नारियल लेकर बेचने निकला था। पट्टी खुर्द स्थित फ्लाईओवर के पास वह सड़क पार कर रहा था कि तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर पप्पू को तड़पता छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घर के लोगों को घटना की जानकारी दी। मृतक को दो बेटे और एक बेटी है। वह ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि फरार वाहन की तलाश कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।