{"_id":"66afcb7f1e74f0649b0f3344","slug":"coaching-operation-basement-in-mirzapur-notice-to-10-owners-fire-department-action-after-delhi-case-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बेसमेंट में कोचिंग का संचालन, 10 मालिकों को नोटिस; दिल्ली मामले के बाद अग्निशमन विभाग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बेसमेंट में कोचिंग का संचालन, 10 मालिकों को नोटिस; दिल्ली मामले के बाद अग्निशमन विभाग गंभीर
Mon, 05 Aug 2024 12:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:12 AM IST
सार
Mirzapur News: दिल्ली में बेसमेंट गिरने के मामले के बाद यूपी में भी धड़ाधड़ कार्रवाई चल रही है। मिर्जापुर में रविवार को अग्निशमन विभाग ने 10 लोगों को नोटिस थमाई है। इसको लेकर कोचिंग संचालकों सहित अन्य लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने की कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में हुई घटना के बाद अग्निशमन विभाग सक्रिय हुआ है। विभाग की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बगैर बेसमेंट में कोचिंग का संचालन करने वाले 10 संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में संचालित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से पिछले दिनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई थी। इससे पहले कोचिंग सेंटर में आग लगने की भी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद कई जगह जांच अभियान भी चलाया गया, इसके बावजूद अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र के बगैर बेसमेंट में कोचिंग चलाने वालों पर रोक नहीं लग सकी।
विज्ञापन
अब दिल्ली की घटना के बाद अग्निशमन विभाग सक्रिय हुआ है। विभाग की तरफ से अनापत्ति प्रमाण लिए बगैर बेसमेंट में कोचिंग का संचालन करने पर 10 संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विभाग की तरफ से नगर के ब्रह्मचारी का कुआं के पास, विंध्यवासिनी काॅलोनी, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा जिले में कई और संस्थान हैं, जिनके पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं है।
बोले अधिकारी
कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी व अन्य संस्थान का निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बगैर बेसमेंट में कोचिंग, लाइब्रेरी का संचालन करने वालों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बेसमेंट में कोचिंग का संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अनिल प्रताप, अग्निशमन अधिकारी