मिर्जापुर सड़क हादसे में बिहार के मृतकों के प्रति सीएम योगी ने जताया दुख, दो-दो लाख के मुआवजे की घोषणा की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बसई के पास सो रहे प्रवासियों की डंपर से कुचलकर मौत मामले में मुख्यमंत्री आदित्य योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है।साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को दो-दो लाख के आर्थिक मुआवजे का ऐलान किया है।
मुंबई से इनोवा बुक कर बिहार जा रहे सात श्रमिक शुक्रवार की भोर में लालगंज थाना क्षेत्र के बसई गांव के पास सड़क किनारे सो रहे थे। रात में डंपर ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें तीन की मौत हो गई। घटना के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर हादसे पर शोक जताते हुए मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों आर्थिक मदद करने और घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिए हैं। मृतकों के शव को एंबुलेंस से उनके घर तक भेजने के निर्देश दिए।