फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM Yogi Adityanath in mirzapur said efforts on connect Vindhya and Vishwanath Dham with Ganga Expressway

CM Yogi In Mirzapur: विंध्य और विश्वनाथ धाम को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का प्रयास, सीएम योगी ने कही ये बात

Fri, 28 Mar 2025 10:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 28 Mar 2025 10:19 AM IST
सार

CM Yogi In Mirzapur: मिर्जापुर दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद और डबल इंजन सरकार से मिर्जापुर में विकास की गति तेज हुई है। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in mirzapur said efforts on connect Vindhya and Vishwanath Dham with Ganga Expressway
मिर्जापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज के बीच देश का सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे बन रहा है। हमारा प्रयास है कि मां विंध्यवासिनी धाम से बाबा विश्वनाथ के धाम के साथ ही पूर्वाचल एक्सप्रेसवे से विंध्य एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाए।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अब स्नातक और परास्नातक की डिग्री में भी मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद होगा। युवाओं को यहीं नौकरी मिलेगी। इसीलिए यहां से एक्सप्रेसवे ले जा रहे हैं। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद और डबल इंजन सरकार से क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर बृहस्पतिवार को महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित विकास उत्सव कार्यक्रम में 500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल में जिले को मेडिकल कॉलेज, वाणसागर परियोजना, मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का लाभ मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आठ साल पूरे होने पर मैं आपका अभिनंदन करने आया हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath in mirzapur said efforts on connect Vindhya and Vishwanath Dham with Ganga Expressway
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक जिला, एक उत्पाद की बात कही है। इसके लिए हम कॉमन फैसिलिटी सेंटर को टेक्नोलॉजी से जोड़ेंगे। यूपी में जहां भी काम होता है, पत्थर की आपूर्ति यहीं से होती है। चुनार की माटीकला की कारीगरी के लिए एक जिला, एक उत्पाद का विस्तार होगा। पीतल के साथ पत्थर की कारीगरी को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में खेत सूखे थे, जनता को भी सूखा रखा। अब हर घर नल योजना से गर्मी में पेयजल का संकट नहीं होगा। 

महाकुंभ में मिर्जापुर, भदोही सोनभद्र का अद्भुत योगदान

CM Yogi Adityanath in mirzapur said efforts on connect Vindhya and Vishwanath Dham with Ganga Expressway
CM yogi in mirzapur - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन से आतिथ्य सत्कार में मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र का अद्भुत योगदान था। में तीनों जिलों का आभार व्यक्त करता हूं। महाकुंभ ने पूरी दुनिया को आकर्षित किया। महाकुंभ की भीड़ लगातार मां विंध्यवासिनी के धाम में भी आती रही। धार्मिक कार्यों से आर्थिक विकास संभव है, यह महाकुंभ ने दिखा दिया। विध्यधाम में लाखों लोग आ रहे।

नगर विधायक ने भी महाकुंभमें अच्छी कमाई की

मुख्यमंत्री ने नगर विधायक के बहाने महाकुंभ के दौरान लोगों को मिले आर्थिक लाभ को अलग अंदाज में समझाया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने भी अच्छी कमाई की। इसीलिए वह गुफा में नहीं गए। मुझसे कहा कि ऑफ सीजन में गुफा में जाऊंगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पंडितजी ने कमाई की तो भंडारा भी चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed