फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM will inaugurate and lay the foundation stone of projects worth two billion

Mirzapur News: सीएम करेंगे दो अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Mon, 30 Oct 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate and lay the foundation stone of projects worth two billion
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अक्टूबर को जिले में आ रहे हैं। वे इस अवसर पर जिले को 201.8 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके तहत वे 13 विभागों की 206 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 306 लाख रुपये से निर्मित 17 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 419 30 लाख रुपये से 172 विद्यालयों की चहारदीवारी के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री नगर पालिका मिर्जापुर के टांडाफाल में बने कान्हा गोशाला का लोकार्पण करेंगे। इसका निर्माण एक करोड़ 85 लाख रुपये खर्च कर किया गया है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग के पांच करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बने 100 आरोग्य केंद्रों का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अतिरिक्त पंचायती राज विभाग के 58 कार्यों का लोकार्पण व 253 का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के 12 कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। सीएंडडीएस की यूनिट 38 तथा उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के तीन कार्यों का लोकार्पण व चार कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार वे लोक निर्माण विभाग खंड दो के तीन कार्यों का लोकार्पण व नगर पालिका परिषद के एक कार्य का लोकार्पण करेंगे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के दो कार्यों का लोकार्पण व एक कार्य का शिलान्यास भी होना है। कई अन्य विभागों के कार्यों का भी लोकार्पण होना है। उधर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के लिए मंच व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का भ्रमण कर निरीक्षण किया। साथ ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अक्टूबर को जिले में आएंगे। उनका विस्तृत कार्यक्रम जारी हो गया है। वे 30 अक्टूबर को सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर लखनऊ के लामार्टिनियर काॅलेज मैदान से हेलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगे और सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर विंध्यवासिनी मंदिर के पास हेलीपैड पहुंचेंगे। वे सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे तक का उनका समय दर्शन-पूजन के लिए आरक्षित रहेगा। सुबह 11 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर से प्रस्थान करेंगे। सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर कार्यक्रम स्थल लालगंज के बापू उपरौध इंटर काॅलेज के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11 बजकर 20 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वे जिले में एक घंटा 40 मिनट तक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed