फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   cm unveiling statue

मुख्यमंत्री का अनावरण और शिलान्यास

Thu, 30 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
cm unveiling statue
विंध्याचल में अटल चौराहा उद्घाटन पश्चात खड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। गंगा यात्रा में शामिल होने मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के पहले गो अभयारण्य की नींव रखी। उन्होंने जीआईसी ग्राउंड स्थित सभास्थल पर हलिया ब्लाक में 27 बीघा क्षेत्र में बनने वाले गो अभयारण्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही दो प्रमुख चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार के लिए गठित समूहों को 10 करोड़ 36 लाख 63 हजार 537 रुपये का डेमो चेक मंच पर ही महिला लाभार्थियों का सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का पहला गो अभयारण्य मिर्जापुर के हलिया ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत गजरिया(अदवा बैराज पर) में बनने जा रहा है। यहां गोवंश स्वच्छंद विचरण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इसका शिलान्यास किया। गो अभयारण्य में न केवल गोवंश की नस्लों का संरक्षण, संवर्धन किया जाएगा बल्कि पर्यटन के दृष्टिकोण से भी इसका विकास किया जाएगा। शिलान्यास पश्चात इसका डीपीआर तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 27 बीघे में फैला यह अभ्यारण्य जंगल से जुड़ा हुआ है। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल की पहल पर यह किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार हेतु एक हजार 40 समूहों को 10 करोड़ 36 लाख 63 हजार 537 रुपये प्रदान किया गया। कुछ महिलाओं को प्रतीक स्वरूप डेमो चेक सीएम ने सौंपा। गुरुवार को सभी के खाते में यह राशि डिजिटली स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन पश्चात अमरावती चौराहा (अटल चौराहा) पहुंचकर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। 39लाख 52 हजार की लागत से चौराहा तैयार हुआ था। इसके बाद सीएम ने भरुहना चौराहे पर स्थापित भारत रत्न व पूर्वउप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस चौराहे पर 38 लाख 92 हजार रुपये खर्च आया। प्रतिमा स्थापना में सहयोग देने वाले अलगू सिंह पटेल और भूवनेश्वर तिवारी का सहयोग रहा। जिसके लिए जनप्रतिनिधियों ने कृतज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed