फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Clouds in the morning and evening, mercury rose due to strong sunlight in the afternoon

Mirzapur News: सुबह-शाम छाए बादल, दोपहर में तेज धूप से बढ़ा पारा

Thu, 29 May 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Clouds in the morning and evening, mercury rose due to strong sunlight in the afternoon
मिर्जापुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार को सुबह-शाम बादल छाए रहे लेकिन दोपहर में तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। इससे एक डिग्री अधिकतम तो दो डिग्री न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, गर्मी के साथ उमस बढ़ने के कारण लोग दिनभर पसीना पोछते रहे।
विज्ञापन


बुधवार को मौसम दोपहर में मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान एक और न्यूनतम दो डिग्री बढ़ने से उमस बढ़ गई। कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि फिलहाल बादल छाने के साथ कहीं-कहीं गरज हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


इनसेट-


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी

मिर्जापुर। मौसम में बदलाव के बीच बिजली गिरने का खतरा बढ़ जाता है। इससे जनहानि, पशु हानि, की घटनाएं होती हैं। ऐसे में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। एडीएम अजय सिंह ने लोगाें से सावधानियां बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवाइजरी के अनुसार बिजली कड़कने पर पक्के मकान के अंदर चले जाएं l खिड़की, दरवाजे और बरामदे से दूर रहें। पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों और तालाब से दूरी बनाएं रखें। खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें।बारिश होने पर पेड़ के नीचे न खड़े हों। दीवार के सहारे टेक न लगाएं। नल और फ्रिज को न छुएं। धातु से बने छाते का प्रयोग न करें। विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें। नदी में तैराकी या नौकायन न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed