फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cloak beaten up staff nurse, vandalized CHC

झोलाछाप ने स्टाफ नर्स को पीटा, सीएचसी में की तोड़फोड़

Wed, 26 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cloak beaten up staff nurse, vandalized CHC
अहरौरा । भ्रूण परीक्षण कराने के बाद दवा की बदौलत गर्भपात प्रयास के दौरान मंगलवार की रात प्रसूता की को अधिक रक्तस्राव होने पर हालत बिगड़ी तो झोला छाप मरीज को लेकर सीएचसी अहरौरा पहुंचा। जहां ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स द्वारा उपचार किया गया। इसी दौरान उपजे विवाद बढ़ने के बाद मार पीट हो गई। सीएचसी में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। आरोप लगाते हुए स्टाफ नर्स ने पुलिस को प्रसूता सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पर मंगलवार की रात ड्यूटी कर रही स्टाफ नर्स ने पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया है कि गर्भपात के दौरान प्लैटिनसा फंस जाने के चलते महिला मरीज की हालत बिगड़ गई तो इलाज कर रहे झोलाछाप के होश उड़ गए। आनन-फानन में मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान शराब के नशे में धुत झोलाछाप ने बदतमीजी शुरु कर दी।गाली देने के साथ उसे जमीन पर उठाकर पटक दिया। इससे उसे काफी चोटें आई हैं । इतना ही नहीं अपने एक अन्य साथी को भी फोन करके बुला लिया। कार्यालय के अभिलेख और अन्य सरकारी संपत्तियों व उपकरणों को भी तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाई। पिटाई कर जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रसूता सहित झोलाछाप व एक अन्य आरोपी के खिलाफ विरुद्ध छेड़खानी, सरकारी कार्य में बाधा व सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने, मारपीट तथा भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटगई। वहीं दूसरी ओर इस घटना से आक्रोशित सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित स्वास्थ्य कर्मियों ने घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed