फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cleanliness in Vindhyachal, Shivpur handed over to private organization

विंध्याचल, शिवपुर में सफाई व्यवस्था निजी संस्था के हवाले

Sun, 09 Oct 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness in Vindhyachal, Shivpur handed over to private organization
लालडिग्गी स्थित कार्यालय में शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें विंध्याचल और शिवपुर में सफाई व्यवस्था निजी संस्था को सौंपने तथा वाहनों पर लाइसेंस शुल्क लगाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। इस दौरान सदन में विंध्याचल व शिवपुर में सफाई व्यवस्था निजी संस्था को सौंपने और वाहनों पर लाइसेंस शुल्क लगाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसमें दो सीटर ऑटो रिक्शा से 360 रुपये, सात सीटर ऑटो रिक्शा से 720 रुपये, चार सीटर ऑटो रिक्शा से 1500 रुपये प्रति वर्ष लाइसेंस शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया। इसी तरह से मिनी बसों से 1500 रुपये और बड़ी बसों से 2500 रुपये प्रति वर्ष लाइसेंस शुल्क वसूलने का प्रस्ताव पारित किया गया। इन प्रस्तावों को सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में पुरानी वीआईपी स्थित जलकल कार्यालय के ट्यूबवेल को विंध्य कॉरिडोर निर्माण के अंतर्गत आने पर पर्यटन विभाग को सौंपने का निर्णय लिया। पालिका की तरफ से बनवाई गईं दुकानों एवं पालिका की भूमि के आवंटन से किराया वसूली में एकरूपता लाने के उद्देश्य से वर्ग फीट के आधार पर किराया निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। निजी वाहन स्टैंडों के संचालन की अनुमति भी देने का प्रस्ताव सदन में पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सभासद सुनील जायसवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में सभासदों ने जनहित को देखते हुए सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावों को पास किया है। उन्होंने बताया कि विंध्याचल में विंध्य कॉरिडोर के निर्माण को देखते हुए दर्शनार्थियों को संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ करने के लिए शिवपुर व विंध्याचल की सफाई व्यवस्था निजी संस्था को सौंपने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में सभासदों के अलावा अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, नगर अभियंता विपिन मिश्रा, अवर अभियंता सुनील मौर्या, मनोज सोनकर, जटा पटेल, कार्यालय अधीक्षक बाल गोविंद अग्रवाल, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed