फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   cleanliness drive

फावड़ा चलाकर मंडलायुक्त ने किया सफाई अभियान का आरंभ

Mon, 08 Feb 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
cleanliness drive
विंध्याचल। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर के पास विशेष साफ सफाई अभियान का शुभारंभ फावड़ा चलाकर किया। त्रिकोण परिक्रमा पथ पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई का आगाज मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर के पास फावड़ा चलाकर कमिश्नर ने किया। कमिश्नर के निर्देश पर मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में विंध्य कारिडोर योजना के अंतर्गत ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा देने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ उबड़- खाबड़ पड़ने वाले मलबे को हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही त्रिकोण परिक्रमा क्षेत्र में भी साफ- सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिए चार ब्लॉक से करीब हजारों की संख्या में पंचायत विभाग के सफाई कर्मियों सहित नगर पालिका प्रशासन ने 230 कर्मचारियों को साफ सफाई अभियान में लगाया गया है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, नगर पालिका के ईओ ओम प्रकाश, स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधक संजय कुमार सिंह, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, मुख्य सफाई अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक आशीष कुमार सहित ब्लाक एवं नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में मंडलायुक्त ने कहा कि मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर के आसपास ध्वस्तीकरण कार्य चल रहा है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसमें महिलाएं, पुरुष व बच्चे आते हैं। उनके सुविधा के लिए साफ सफाई अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed