फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cleaning staff sought promotion

सफाईकर्मियों ने मांगी पदोन्नति

Thu, 09 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 09 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cleaning staff sought promotion
सफाईकर्मियों ने मांगी पदोन्नति
 उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाईकर्मियों को ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नति सहित आठ सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की। सफाईकर्मियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की आठ सूत्री मांगों को प्रदेश सरकार की ओर से आश्वासन के बाद भी पूरा नहीं किया जा रहा है। कहा कि सफाई कर्मचारियों को प्रधान के नियंत्रण में रखा जाए लेकिन पे रोल व्यवस्था समाप्त की जाए।
विज्ञापन


अंतर जनपदीय स्थानांतरण की भी मांग की। जिला मंत्री प्रभाशंकर आजाद ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भांति सफाई कर्मचारियों को 19 सौ का ग्रेड पे दिया जाए। वहीं सफाई कर्मचारियों का वेतन बजट एक मद से किया जाए। संयोजक नारायणजी दूबे ने कहा कि 14वें वेतन आयोग के तहत पंचायत सहायक, सहायक कंप्यूटर आपरेटर के पदों पर भर्ती में योग्य सफाई कर्मचारियों से कार्य लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलकुंज चौबे ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के सुपरविजन के लिए सुपरवाइजर का पद सृजित किया जाए। सफाई कर्मचारियों को नियमानुसार वेतनवृद्धि एरियर लगाया जाए। इस दौरान विनोद कुमार, मोहन लाल यादव, लाल साहब बिंद, राजेश बिंद, जगदीश प्रसाद खरवार, सत्य नारायण यादव, धर्मचंद्र बिंद, मनीष यादव, अमित सिंह, पंकज सिंह, सत्येंद्र दूबे, शिव कुमार, अरविंद कुमार पांडेय, बबलू खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed