फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   cleaness men agitated

सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 19 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
 विकास खंड सीखड़ के ब्लाक परिसर में पंचायती राज विभाग के अधीन सफाईकर्मियों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों ने बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा। सफाई कर्मचारी निदेशालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर न्याय पंचायतों पर सुपरविजन के लिए सुपरवाइजर की तैनाती करने और पे रोल व्यवस्था समाप्त करने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों का ब्लाकों पर धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसके तहत सोमवार को सीखड़ ब्लाक पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे दिया जाए। जिलामंत्री प्रभाशंकर आजाद ने कहा कि 14वें वेतन आयोग के तहत पंचायत सहायक, सहायक कंप्यूटर आपरेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में योग्य सफाई कर्मचारियों से नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन


जिलामंत्री प्रभाशंकर आजाद ने कहा कि पंचायतीराज विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नति की जाए।  ब्लाक अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्या पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान संतोष कुमार, कृष्ण मुरारी गुप्ता, महेश कुमार, रमेश बिंद, लाल साहब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed