फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cleaners get PPE kit

सफाई कर्मियों को मिला पीपीई किट

Tue, 25 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cleaners get PPE kit
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के कार्यालय में मंगलवार को सफाई कर्मियों को पीपीई किट व थर्मल स्कैनर दिया गया।
विज्ञापन

सेंटर फ़ॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की ओर से कोविड- 19 महामारी से बचने के लिए एक सौ 45 फुल पीपीई किट तथा एक थर्मल स्कैनर की सुविधा मुहैया कराई गई है। किट का वितरण नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के चेयरमैन मनोज जायसवाल तथा अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी जो इस महामारी के दौरान उच्च स्तरीय रिस्क में रह कर स्वच्छता कार्य को सफल बना रहे हैं। उनको इस महामारी से बचाया जा सके। एक पीपीई किट में एक फुल बॉडी सूट, दो धुलने योग्य मास्क, दो जोड़ी धुलने योग्य दस्ताने तथा दो साबुन है। सीएसई के प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व सफाई निरीक्षक मनोज सेठ ने कार्यक्रम का संयोजन किया। मनीष मिश्रा ने सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट के सही उपयोग के बारे मे जानकारी दी कि इस महामारी के दौरान हम किस तरह सुरक्षित रह कर अपने कर्यों को कर सकते हैं। इस मौके पर संजय चौरसिया सभासद, शिवपाल कनौजिया सभासद , जाहिद अख्तर सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed