फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   clash in ground dispute, woman dies

जमीनी विवाद में पटिदारों में मारपीट, महिला की मौत

Fri, 24 Jul 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
clash in ground dispute, woman dies
हलिया। थाना क्षेत्र के खुदाईपुर गांव में वृहस्पतिवार की शाम को जमीनी विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की पिटाई से वृद्धा, उसका पति और पुत्र घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां वृद्धा की मौत हो गई। मारपीट में वृद्धा की मौत होने पर पुलिस ने विपक्षी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के खुदाईपुर निवासी लालमणि द्विवेदी व भतीजे के बीच घर के सामने कुछ जमीन को लेकर विवाद काफी दिनों से चला आ रहा था। वृहस्पतिवार को भतीजे पक्ष के लोग जमीन की जुताई ट्रैक्टर से कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्ष में विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में 65 वर्षीय वृद्धा प्रभावती देेवी उसका पति लालमणि दुबे और पुत्र अंजनी दुबे घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डा. अभिषेक जायसवाल ने प्रभावती को मृत घोषित कर दिया। सीओ लालगंज भानू प्रकाश ने बताया कि दो पटिदारों में जमीन का विवाद था। खेत की जोताई करते समय दोनों पक्ष में विवाद हुआ। इसमें इस दौरान वृद्धा के दाहिने पैर के घुटने में चोट आई। उसके पति और पुत्र हो हल्की चोट लगी है। विपक्षी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed