फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Citizens' concern increased due to rising water level

बढ़ते जलस्तर से बढ़ी नागरिकों की चिंता

Sat, 07 Aug 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Citizens' concern increased due to rising water level
चुनार। गंगा के निरंतर बढते जल स्तर के चलते तटवर्ती इलाके में बसे लोगों की चिंता बढ़ने लगी हैं।लोग अपनी रिहायशी के साथ ही मवेशियों के चारा पानी आदि के बारे में सोचकर चिंतित होने लगे हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र अंतर्गत भौरहीं, धौरहरा, समसपुर, टम्मलगंज, बहरामगंज, ऐबकपुर मोहाना, चितरहा, गांगपुर, धरम्मरपुर, बगही, जलालपुर माफी, शिवपुर, रैपुरिया आदि बाढ़ प्रभावित गांव है।बाढ़ संभावना के मद्देनजर प्रभावित इलाके के लोग अभी से ही अपने रिहायशी के साथ ही मवेशियों के चारा पानी की व्यवस्था बनाने में जुट गये हैं। शुक्रवार की सुबह गंगा के बढते जल स्तर के चलते संतोषी माता मंदिर घाट की रेलिंग व किला घाट स्थित साहित्य संत धाम की सीढ़ी तक पहुंच गया है। बाढ़ के मद्देनजर तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र अंतर्गत जोगवा, खेमई बरी, बहुआर, ओढ़ी, डवक, विक्सी, पसियाही, डोमनपुर, खैरा, रामगढ़ कला, सीखड, मगरहां, मोइनुद्दीनपुर, अदलपुरा, टेकौर, जलालपुर माफी, बगही गांगपुर, भवानीपुर, नकहरा , पचेवरा दर्रा, शेरपुर सहित कुल 23 बाढ़ चौकियां गांव के प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन में स्थापित की गयी है। तहसीलदार अरूण कुमार गिरि ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। आवश्यकता अनुसार जरूरतमदों को सहयोग मुहैया करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि गंगा में सात सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed