{"_id":"61896bf6c9cea225876ffced","slug":"chunar-center-in-charge-got-reprimand-mirzapur-news-vns6214430110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनार केंद्र प्रभारी को मिली फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनार केंद्र प्रभारी को मिली फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस चुनार में भाग लेने के पश्चात दो धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम धान क्रय केन्द्र चुनार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि धान खरीद अभी प्रारंभ नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने इस पर केन्द्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ सफाई व्यवस्था कराने का निर्देश दिया तथा समुचित मात्रा में त्रिपाल की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया ताकि मौसम के चलते धान खराब न होने पाये। मौके पर दो तौल कांटे का जिलाधिकारी ने चालू कराकर अवलोकन किया । जिलाधिकारी द्वारा तौल के लिए बांटे गए टोकन के बारे में किसानों के मोबाइल नंबर पर सीधे बात कर जानकारी प्राप्त की ताकि धान खरीद में मनमानी न होने पाये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केन्द्र कछवां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को केन्द्र प्रभारी ने बताया कि सोमवार को चार किसानों से 97 क्विंटल 80 किग्रा धान की खरीद की गई है। जिलाधिकारी ने वहां पर तौल कर रखे हुए धान के बोरों का पुन: तौल कराकर उसकी जांच की। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से बात कर धान क्रय केन्द्र की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ उपस्थित रहे।