फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chips and Namkeen factory caught fire

Mirzapur News: चिप्स व नमकीन फैक्ट्री में लगी आग

Sat, 22 Apr 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chips and Namkeen factory caught fire
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाड़ स्थित एक चिप्स, नमकीन और कुरकुरेकी फैक्ट्री में शुक्रवार को सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर कर्मचारी किसी तरह से बाहर आए। कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए ग्रामीणों को आवाज लगाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीण आग बुझाने में लग गए, परंतु अंदर प्लास्टिक और तेल रखा होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक फायर ब्रिगेड आकर आग पर काबू करती, तब तक सारे सामान जलकर राख हो गए। आग से 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। थाना क्षेत्र के मेवली गांव निवासी मीना कुमारी पत्नी सियाराम बिंद का पिपराडाड़ में चिप्स और कुरकुरे की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में चिप्स, कुरकुरे और नमकीन बनाने के साथ पैकिंग का भी कार्य होता है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे कर्मचारी कार्य करने जा रहे थे। इसी बीच कि शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखे सामान जलने लगे। उसमें कार्य कर रहे कर्मचारी किसी तरह से फैक्ट्री से बाहर आए। कर्मचारियों ने ग्रामीणों को बुलाया। फोन कर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे। फैक्ट्री के अंदर नमकीन पैक करने के लिए प्लास्टिक और भट्टी जलाने के लिए आयल आदि रखा था। इससे आग तेजी से फैली। सूचना पर फायर ब्रिगेज और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया, तब तक आग से सार सामान जल गए थे। सियाराम बिंद ने बताया कि आग से 15 लाख से अधिक के सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed