फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   childrens pay homage to netaji

सुभाषचंद्र बोस की मनी जयंती

Fri, 23 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 23 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
childrens pay homage to netaji
भारत माता के अमर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119 वीं जयंती जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई। कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम तो कहीं विचार गोष्ठी का आयोजन कर नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


 जगह-जगह आयोजित कार्यक्रम के दौरान आजादी की अलख जलाने में उनके द्वारा किए गए योगदानों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदुस्तान नेताजी के विचारों पर आगे बढ़े तो उसे दुनिया में अलग सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

भारतीय स्वाधीनता संग्राम के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

 अखिल हिंद फारर्वड ब्लाक की ओर से शहीद उद्यान में नेताजी की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। अध्यक्षता बनवारी लाल व संचालन सूरज प्रसाद ने किया। इस दौरान मो. समसुद्दीन, सत्य प्रकाश, गौरीशंकर, सियाराम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चाें ने अपने मनोहारी प्रस्तुतियों से नेताजी के जीवन मूल्याें पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अशोक द्विवेदी ने नेताजी के बताए रास्ते पर चलने का आहवान किया। कहा कि हिंदुस्तान नेताजी के विचारों पर आगे बढ़े तो उसे दुनिया में अलग सम्मान मिलेगा।

संचालन वीणा दूबे ने किया। इस दौरान राम सजीवन, मिलन जी, विनय, महेश आदि मौजूद रहे। कांग्रेसजनों ने रामबाग स्थित आंधी-पानी कार्यालय पर नेताजी की जयंती मनाई। इस दौरान राजधर दूबे, राम सिंह, शिवशंकर, विजय सिंह, दीपचंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

विंध्याचल स्थित विंध्य विद्यापीठ इंटर कालेज में आयोजित जयंती समारोह के दौरान नेताजी के कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य रघुराज सिंह ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। आम आदमी पार्टी की ओर से नगर के शहीद उद्यान में आयोजित विचार गोष्ठी में नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।

इस दौरान आयूष सिंह, शिवम श्रीवास्तव, रामाश्रय सिंह, प्रदीप यादव, दिनकर मिश्र आदि मौजूद रहे। गरीब सामना पार्टी की ओर से आवास विकास कालोनी के कैंप कार्यालय में जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।


 इस दौरान शेख निजामुद्दीन, अनवर अली, शफीक अहमद, सोनू, परशुराम मिश्र आदि मौजूद रहे। नगर के किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में नेताजी की जयंती को देश प्रेम दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों ने मनोहारी प्रस्तुतियों से नेताजी को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed