{"_id":"6a036f37ceaf0033fd09989b","slug":"childrens-faces-are-turning-red-as-they-return-from-school-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-153468-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चार डिग्री बढ़कर तापमान 40 डिग्री पहुंचा, स्कूल से लौटते समय बच्चों के चेहरे हो जा रहे लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चार डिग्री बढ़कर तापमान 40 डिग्री पहुंचा, स्कूल से लौटते समय बच्चों के चेहरे हो जा रहे लाल
विज्ञापन
स्कूल से छुट्टी के समय दोपहर सिविल लाइन मार्ग पर एक दुपट्टे के सहारे घर की तरफ जाती छात्राएं।-स
-सुबह नौ बजे के बाद से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में किया कैद
मिर्जापुर। मई के दूसरे सप्ताह में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। 24 घंटे में जिले का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह नौ बजे के बाद से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल बंद होने के बाद घर लौटने वाले विद्यार्थियों को होती है। धूप में उनके चेहरे लाल हो जा रहे हैं। सड़क किनारे लगे गन्ने के जूस और अन्य शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को दोपहर में तेज धूप के बीच स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चों का हाल बेहाल दिखा। गर्मी के कारण कचहरी अस्पताल मार्ग, वासलीगंज, आर्यकन्या रोड, घंटाघर, बसनई बाजार, तेलियागंज और मुकेरी बाजार समेत कई प्रमुख बाजारों में दोपहर के समय अन्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम रही। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह तथा तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार तेज धूप और बढ़ती तपन के कारण लू जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों और पशुओं की विशेष देखभाल करें। खेतों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करते रहें ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। सब्जी और बागवानी फसलों में मल्चिंग का उपयोग करने से नमी संरक्षण में मदद मिलेगी। किसानों से दोपहर के समय खेतों में अनावश्यक कार्य से बचने और लू से बचाव के लिए सिर ढककर बाहर निकलने की सलाह दी है।
सात दिनों के तापमान पर एक नजर
दिनांक- अधिकतम न्यूनतम
6 मई 2026- 33 20
7 मई 2026- 33 21
8 मई 2026- 36 22
9 मई 2026- 33 21
10 मई 2026- 36 22
11 मई 2026- 36 22
12 मई 2026- 40 24
-तापमान डिग्री सेल्सियस में।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --