{"_id":"67d1dc502925a20ac306b4a7","slug":"children-won-six-medals-including-two-gold-medals-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-130897-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बच्चों ने दो स्वर्ण सहित छह पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बच्चों ने दो स्वर्ण सहित छह पदक जीते
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लखनऊ में हुई 35वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में दो स्वर्ण पदक सहित छह पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
इन खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक जीते। यह प्रतियोगिता मंगलवार व बुधवार को हुई थी।
प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नरायनपुर विकास खंड के लकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में दूसरा व सौ मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक वर्ग बालिका वर्ग में राजगढ़ विकास खंड की रिया पाल ने 80 मीटर की बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार कोन विकास खंड की मोनी प्रजापति ने चक्का फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 4×100 मी रिले रेस रिया पाल, प्रतीक्षा, विंदा व सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों व शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।