फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children who got first, second, third place in the competition were rewarded

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे पुरस्कृत

Thu, 20 Oct 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Children who got first, second, third place in the competition were rewarded
ब्लॉक संसाधन केंद्र राजगढ़ में विज्ञान आविष्कार मॉडल, निबंध, क्विज का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड के समस्त कंपोजिट व प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बच्चों की बौद्धिक क्षमता विकास करने तथा आविष्कार की नई तकनीक से जुड़ने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान चलाया गया। इसके तहत बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र राजगढ़ में खंड शिक्षाधिकारी प्रकाश चंद्र यादव के नेतृत्व में विज्ञान आविष्कार निबंध प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों ने स्वयं द्वारा बनाये गए सामानों का स्टाल लगाया।
विज्ञापन

विज्ञान निबंध प्रतियोगिता में खुशी सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय नुआंव प्रथम, चांदनी कंपोजिट विद्यालय डढ़िया द्वितीय व अभिषेक कुमार कंपोजिट विद्यालय गोल्हनपुर तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में नेहा पटेल कंपोजिट विद्यालय समुदवा प्रथम, अभिनव कुमार कंपोजिट विद्यालय खटखरिया द्वितीय तथा हिमांशु सिंह कंपोजिट विद्यालय तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल में गुंजा उच्च प्राथमिक विद्यालय मटिहानी प्रथम, शिवा सिंह कंपोजिट विद्यालय अनंतपुर द्वितीय, ज्योति कुमारी कंपोजिट विद्यालय ताला तृतीय तथा इमरान कंपोजिट विद्यालय सोनपुर चतुर्थ स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एआरपी आलोक जौहरी, शिक्षक ओम राहुल सिंह, बटेश्वर सिंह, धनंजय सिंह,अनिल कुमार सिंह, अभिषेक सिंह स्वाति मौर्या, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed