फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children dressed as adorable child forms of Kanha have charmed people

Mirzapur News: कान्हा के मनमोहक बाल स्वरूपों में सजे बच्चों ने मोहा लोगों का मन

Mon, 25 Aug 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Children dressed as adorable child forms of Kanha have charmed people
लालडिग्गी ​​स्थित एक लाज में आयोजित श्री कृष्ण बाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे, स्रोत स
मिर्जापुर। संस्कार भारती व रोटरी क्लब गौरव के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बाल गोकुलम का आयोजन मिलन पैलेस लाल डिग्गी में हुआ। इसमें शामिल श्रीकृष्ण के बाल स्वरुपों का वेश धरे बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित हुआ। सबसे पहले लल्ला वर्ग इसमें नर्सरी से कक्षा तीन तक के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। उसके बाद दूसरे चरण में कक्षा चार से आठ तक के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। तीसरे चरण में जो राधा-रानी ग्रुप था। इसमें बालिकाओं ने सामूहिक नृत्य किया जो सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा। तीनों वर्गों के विजेता बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी और उनकी पत्नी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की सामूहिक आरती की। विजेता बच्चों को पुरस्कार डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन गोस्वामी ने दिया। संचालन प्रिया जैन, स्वागत रोटरी क्लब के अध्यक्ष संदीप जैन ने किया। निर्णायक मंडल के छह सदस्यों को सम्मानित किया गया। आशीष मेहरोत्रा, देवी प्रसाद चौधरी, जसविंदर सिंह सरना, शिव मुंदड़ा, संदीप श्रीवास्तव, जगजीत सिंह डंग, अनंत राज भंडारी की विशेष उपस्थिति रही। उधर, विंध्याचल में भी रेहड़ा चुंगी, विंध्याचल स्थित एक होटल में संस्कार भारती द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रत्नाकर मिश्र रहे। इस दौरान अध्यक्ष पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी, संदीप श्रीवास्तव, शिवराम शर्मा, अश्वनी पांडेय, रामलाल साहनी, सोमेश्वरपति त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed