फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children are wandering and selling masks to help the family financially

परिवार के आर्थिक मदद के लिए बच्चे घुमकर बेच रहे मास्क

Fri, 24 Apr 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Children are wandering and selling masks to help the family financially
परिवार की आर्थिक मदद के लिए मास्क बेचते राज व दिव्यांशु गुप्ता। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। लाकडाउन के चलते कामकाज ठप है। ऐसे में प्रतिदिन कमाकर अपनी आजीविका चलाने वालों के लिए संकट उत्पन्न हुआ है, पर 12 वर्षीय एक बालक ने घर की माली हालत देकर हौसले को और बुलंद किया। बालक ने अपनी मां के साथ मिलकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सस्ता मास्क बनाकर बाजार में बेच रहा है। वह लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ परिवार की भी आर्थिक मदद कर रहा है। मास्क सस्ता होने के कारण हर कोई उसे ले रहा है।
विज्ञापन

नगर के गणेशगंज निवासी 12 वर्षीय राज गुप्ता कक्षा छह का छात्र है। उसके पिता स्व. हरिशंकर गुप्ता की 10 वर्ष पूर्व मौत हो गया। राज की एक बड़ी बहन 20 वर्षीय गंगा है। परिवार का खर्च चलाने के लिए मां लक्ष्मी दूसरों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। लाकडाउन होने के कारण उसका काम छूट गया है। ऐसे में परिवार का खर्च चलाने में उसे समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घर में सिलाई मशीन था तो राज ने मां से मास्क बनाने के बारे में कहा। जिससे वह सस्ते दाम पर लोगों को बेचेगा। इससे लोगों को कोरोना से बचेंगे और दो पैसे की आमदनी भी होगी। इसके बाद लक्ष्मी अपनी पुत्री गंगा के साथ मास्क बनाती है। राज अपने पड़ोस के दिव्यांशु गुप्ता के साथ मास्क बेचता है। राज के सिर पिता तो दिव्यांशु के सिर मां का साया नहीं है। राज और दिव्यांशु नगर में घूमकर मास्क बेचते है। मास्क की कीमत 20 रुपये है। सभी आसानी से खरीद ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed