फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child saved from kidnappers, ongoing treatment

Mirzapur News: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचा बालक, चल रहा उपचार

Thu, 13 Jul 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Child saved from kidnappers, ongoing treatment
हलिया। थाना क्षेत्र के मुड़पेली गांव में सोमवार को शाम को शौच के लिए गए 11 वर्षीय बालक का कार सवार अपहरण कर मध्य प्रदेश के सीधी ले गए। जंगल में होश आने पर बालक ने शोर मचाकर दांत काट लिया। शोर सुनकर लोग आए तो बदमाश भाग गए। वाचर की सूचना पर पिता मध्य प्रदेश जाकर पुत्र को घर लेकर आए। बालक का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

आरोप है कि क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव निवासी राजेश पांडेय का 11 वर्षीय पुत्र आयुष पांडेय 10 जुलाई को घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित नाले के पास शौच के लिए गया था। वहां कार सवार पांच नकाबपोश पंहुचे। बदमाशों ने बालक के मुंह पर बेहोशी का स्प्रे छिड़कर कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। उसे कैमूर पहाड़ के जंगल में स्थित उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के बार्डर सीधी के केराई गांव के पास लेकर गए। बदमाश शाम करीब सात बजे सड़क किनारे कार खड़ी कर बालक को कंधे पर लादकर जंगल में लेकर जाने लगे। इसी बीच होश में आने पर बालक शोर मचाने लगा। बदमाशों ने बालक को थप्पड़ मारा तो उसने दांत से काट लिया। इस पर बदमाशों ने बालक को जमीन पर पटक दिया। शोर सुनकर जंगल किनारे रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को अपनी ओर आते देख बदमाश बालक को छोड़कर फरार हो गए। पूछताछ के दौरान बालक ने ग्रामीणों को घटनाक्रम की जानकारी देने के साथ ही नाम व पता बताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के वाचर ने बालक के परिजनों को सूचना दी। रात होने के कारण बालक के परिजन नहीं पहुंच सके। बालक सीधी जनपद के बोदरहवा गांव निवासी सहदेव कोल के यहां रात में रुका रहा। सुबह पहुंचे बालक के पिता राजेश पांडेय उसे घर लेकर आए। उसका उपचार चल रहा है। पिता ने बताया कि शौच के लिए निकले पुत्र को कार सवार पांच बदमाशों ने बेहोशी का स्प्रे छिड़क कर अपहरण कर लिया था। उन्होंने बताया कि वन विभाग मध्य प्रदेश में वाचर मुन्ने खां की सूचना पर पहुंच कर पुत्र को वहां से लेकर गांव आए हैं। पुत्र के पीठ व शरीर पर अन्य स्थानों पर चोटें आई हैं। उपचार चल रहा है। उपचार के बाद थाने में तहरीर दी जाएगी। थाना अध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। किशोर के पिता से बात हुई है। थाने में कोई तहरीर अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed