{"_id":"607864e98ebc3eda4d71ba85","slug":"child-hanged-while-playing-game-in-mobile-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः मोबाइल में गेम खेलते समय पंखे के सहारे फंदे से लटका बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः मोबाइल में गेम खेलते समय पंखे के सहारे फंदे से लटका बालक, मौत
Thu, 15 Apr 2021 09:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के सिकरा कला गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में मोबाइल में गेम खेलते समय 10 वर्षीय बालक बरामदे में लगे पंखे के सहारे फंदे से लटक गया। परिजनों ने उसे उतारा और आनन-फानन में सीएचसी कछवां ले गए। जहां डाक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच कर रही है कि इतने छोटे बच्चे ने फंदा कैसे लगाया। माना जा रहा है बालक मोबाइल में जो गेम खेल रहा था उसमें बताए गए निर्देशों के तहत कोई हरकत करते समय उसका दुपट्टा पंखे में उलझ गया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा निवासी धीरेंद्र पाठक की मौत के बाद उनका पुत्र अंश दो वर्ष की उम्र से कछवां के सिकरा कला गांव स्थित अपने फूफा कृष्ण कुमार सिंह के घर पर रहता था।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार बृहस्पतिवार की सुबह ही अपने परिचित के नामांकन के लिए घर से निकल गए थे। दिन में परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। 10 वर्षीय अंश अपनी बुआ का मोबाइल लेकर गेम खेल रहा था। दोपहर में कृष्ण कुमार घर पर पहुंचे व अंश को आवाज लगाई। उसके न आने पर अंदर गए तो देखा वह दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर वह सीएचसी कछवां ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। फंदा देखने से ऐसा लग रहा था जैसे दुपट्टा पंखे के डैने में फंस गया हो। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि बालक अपनी बुआ का मोबाइल लेकर उस पर गेम खेल रहा था।
उसे कई बार गेम खेलने से मना किया गया था। गेम को डिलीट करने के बाद भी वह उसे अपलोड कर लेता था। आशंका जताई जा रही है कि वह बुआ का दुपट्टा लेकर मोबाइल पर गेम खेल रहा होगा। किसी तरह से दुपट्टा पंखे में फंस गया और गला कस जाने से उसकी मौत हो गई।
छह माह पूर्व परिवार के एक किशोर ने लगाई थी फांसी
कछवां। गेम खेलते समय फंदे से लटककर बालक की मौत के मामले में ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के ही एक और किशोर ने छह माह पहले फांसी लगा कर जान दे दी थी। वह भी गेम खेलता था। परिवार के लोग उसे गेम खेलने से डांटते थे। इसलिए उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। अंश भी मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस दौरान फंदे पर लटक गया। आशंका जताई जा रही है कि गेम के चलते ही उसकी फंदे पर लटकने से मौत हो गई।