{"_id":"601fa6a8a04af65c0a1eccde","slug":"child-girl-dies-after-falling-panel-of-under-construction-highway-in-mirzapur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा: निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग का पैनल बच्ची पर गिरा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग का पैनल बच्ची पर गिरा, दर्दनाक मौत
Sun, 07 Feb 2021 02:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर में निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मिर्जापुर-रीवा निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर पतुलकी गांव के सामने बनाए जा रहे ओवर ब्रिज का पैनल गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग-7 पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पतुलकी गांव पारो(12) पुत्री महेश सुबह के समय हैंडपंप से पानी लेने जा रही थी। वहीं, बगल में निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गुजरते समय ब्रिज का पैनल गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों के सहयोग से परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण करा रही संस्था की लापरवाही के चलते यह घटना घटित हुई है। इसलिए संस्था के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। नाराज ग्रामीणों ने निर्माणकरा रही संस्था के लापरवाही से आक्रोशित होकर के गांव के सामने राजमार्ग 7 की सड़क पर जाम लगा दिया है।