{"_id":"64c01d4ae72c7dc83e006007","slug":"child-dies-due-to-lightning-two-scorched-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-2986-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बिजली गिरने से बालक की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बिजली गिरने से बालक की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन
हलिया क्षेत्र फुलियारी गांव के घोड़ाडाप मुहल्ले में मंगलवार की शाम को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के समय बिजली गिरने से कच्चे मकान के पास बैठे एक बालक की मौत हो गई, जबकि उसके दो सगे भाई झुलस गए। घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गया।
हलिया क्षेत्र के फुलियारी गांव के घोड़ाडाप मुहल्ला निवासी रामदास के तीन पुत्र 10 वर्षीय रामलक्षन, 11 वर्षीय शिवप्रसाद व 14 वर्षीय शुभम कच्चे मकान के पास बैठे हुए थे। उसी दौरान गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने लगी। कुछ दूर पर बिजली के गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए।
बिजली की चपेट में आकर रामलक्षन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि शिवप्रसाद व शुभम झुलस गए। चीखपुकार सुनकर मौके पर पंहुचे परिजन आनन-फानन में झुलस दोनों बच्चों को उपचार के लिए स्थानीय स्तर पर लेकर गए। घटना की सूचना पुलिस को दिया गया।