फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chief of the 43rd birthday

मुख्यमंत्री का 43 वां जन्मदिन मना

Thu, 02 Jul 2015 12:31 AM IST
मिर्जापुर
मिर्जापुर Updated Thu, 02 Jul 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chief of the 43rd birthday
सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में बुधवार को प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री एवं सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव का 43 वां जन्मदिन  हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। समारोह के दौरान केक काट कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई,
विज्ञापन


 वहीं महिलाओं ने सोहर गाकर जन्मदिन महोत्सव में चार चांद लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने मां विंध्यवासिनी से सीएम के दीर्घायु  होने की कामना की तथा जिला अस्पताल जाकर मरीजों के बीच फल वितरित किया। जन्मदिन पर सजाकर रखा
विज्ञापन


गया 43 किलो का लड्डू आकर्षण का केंद्र रहा। सपा जिला कार्यालय पर आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान दूरभाष पर कार्यकर्ताओं  को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हम सबके मार्गदर्शक एवं
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेरणास्रोत हैं। उन्हीं के दिशा निर्देश में हम सब जिले के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। समाज का कोई भी तबका किसी भी जाति या संप्रदाय का हो बिना किसी भेदभाव के सबको सम्मान देने और सबका सर्वांगीण विकास करने के लिए

मुख्यमंत्री सदैव तत्पर रहते हैं। आज उनके निर्देश एवं नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर अन्य प्रदेशों से कोसों दूर चल रहा है। वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पालिका के पूर्व अध्यक्ष अरूण कुमार दूबे ने केेक  काट कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु

की कामना की। कार्यकर्ता मेहनत के बल पर वर्ष 2017 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनाए, यही मुख्यमंत्री के जन्मदिन की सच्ची बधाई होगी। समारोह के दौरान लोकगीत गायक और पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के

अध्यक्ष राजेश यादव ने अपनी प्रस्तुतियों से मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान सत्येंद्र पटेल, मो. जामिन, डा. अरविंद श्रीवास्तव,  जिला प्रवक्ता स्वामी शरण दूबे, अभय यादव, पंकज उपाध्याय, नसीम कुरैशी,  सिद्घनाथ

यादव, सूर्यमणि यादव, दीपू तिवारी, इंद्रजीत पांडेय, मंटू पांडेय,  झल्लू खां, अनिल यादव, राजू चौबे, ओपी यादव, पंकज दूबे, अतीक खां, हनुमान मौर्य, अख्तर हुसैन, आदर्श यादव, बृजलाल मौर्य, चंदन यादव, राजू यादव,  गुड्डू यादव, जाहिद

अख्तर, रणजीत यादव, राहुल कोल, संदीप मौर्य, शिवपूजन  यादव, सर्वजीत यादव, सलीम बादशाह, ममता यादव, विमलावती, प्रभावती, अर्चना  गुप्ता, रतन बिहारी, धर्मेंद्र यादव, जफरुद्दीन, घनश्याम कोल, जुगनू पाल  आदि उपस्थित रहे।

अनगढ़ रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सपा के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने केक काट कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु के लिए कामना किया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान  श्याम


नारायण चौधरी, रामजी मौर्य, रमेश ओझा, सुभाष पटेल, अजय यादव, बब्बूलाल यादव, संजय यादव, अजय ओझा, हैदर अब्बास, राजेश्वर यादव, दुर्गा  प्रसाद सिंह, राजकुमार सोना, राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed