{"_id":"632e02350adee93a0d3b7ce5","slug":"chief-minister-will-come-today-mirzapur-news-vns675796636","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद में आएंगे। इस दौरान वह विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही विंध्य कॉरिडोर के लिए चल रहे कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिले में लगभग पौने दो घंटे रहकर वह लौट जाएंगे।
विंध्याचल में नवरात्र मेला की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। मेला शुरू होने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर में मत्था टेकेंगे। दोपहर बाद दो बजे के करीब उनके मिर्जापुर पहुंचने की संभावना है। पुलिस लाइन में बने हेलीपैड से वे सड़क मार्ग से विंध्याचल जाएंगे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। फिर मंदिर परिसर में मौजूद अन्य विग्रहों का भी दर्शन करेंगे। विंध्य कॉरिडोर को लेकर चल रहे कार्य का निरीक्षण करेंगे। वे अष्टभुजा व कालीखोह भी जा सकते हैं। फिर पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद वापस लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे दिन तैयारी चलती रही। जहां मंदिर के पास अधूरे निर्माण कार्यों को टीन शेड व पर्दे से ढका गया। वहीं साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य भी तेजी से होता दिखा। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों का मंदिर परिसर में आना-जाना लगा रहा। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर फ्लीट रिहर्सल व सुरक्षा तैयारियां भी चलती रहीं। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।