फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chief Minister Model Schools' to be built at a cost of

Mirzapur News: 100 करोड़ रुपये से बनेंगे चार मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय, धन अवमुक्त

Wed, 30 Sep 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Model Schools' to be built at a cost of
देवरी में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री माडल स्कूल का निरीक्षण करते बीएसए अनिल कुमार वर्मा व कार्यदाय
- देवरी में शुरू हो गया निर्माण कार्य, हर विद्यालय के निर्माण पर लगभग 25 करोड़ खर्च होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर जिले में 100 करोड़ रुपये के बजट से चार मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय बनाए जाएंगे। इन विद्यालयों के निर्माण के लिए धन जारी कर दिया गया है। जिले की प्रत्येक तहसील में एक विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। हर विद्यालय के निर्माण पर लगभग 25 करोड़ रुपये का बजट होगा। विद्यालय में आवासीय सुविधा होगी।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे विद्यालय
इन 25 करोड़ रुपये के विद्यालयों में प्री-नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी। यहां अंग्रेजी माध्यम की आधुनिक शिक्षा, 30 स्मार्ट क्लास, साइंस, रोबोटिक्स व कंप्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी और मिनी स्टेडियम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कौशल विकास केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक विकास भी कर सकें। इन केंद्रों का उद्देश्य छात्रों को रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है, ताकि 12वीं पास करने के बाद उनके पास कोई न कोई हुनर हो जिससे वे अपनी आजीविका कमा सकें।
विज्ञापन

तीन विद्यालयों के लिए धन जारी, देवरी में निर्माण कार्य शुरू
मुख्यमंत्री मॉडल स्कूलों के लिए तीन तहसीलों में धन जारी कर दिया गया है। सदर, मड़िहान और जंगल महाल तहसीलों में बनने वाले विद्यालयों के लिए धन जारी कर दिया गया है। सदर तहसील का विद्यालय महुवारी कला में, मड़िहान तहसील का विद्यालय देवरी में और राजगढ़ में जंगल महाल में बनेगा। देवरी और महुवारी कला में निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास परिषद और लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी
आवास विकास परिषद और लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। लालगंज तहसील के तुलसी गांव में बनने वाला विद्यालय वन विभाग की आपत्ति के बाद अब जंगल महाल स्थानांतरित कर दिया गया है। तुलसी गांव में दूसरी भूमि चिह्नित की गई है, जहां पर विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा।

वर्जन
तीन विद्यालयों के लिए धन जारी हो गया है और एक जगह का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। लालगंज तहसील में भी भूमि का चयन शीघ्र किया जाएगा।
- अनिल कुमार वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed