फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cheater of Rs 1.70 lakh by making obscene video

Mirzapur News: अश्लील वीडियो बनाकर 1़़ 70 लाख की ठगी

Sat, 01 Feb 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cheater of Rs 1.70 lakh by making obscene video
राजगढ़। क्षेत्र के खटखरिया गांव निवासी युवक को बृहस्पतिवार को अपने जाल में फंसाकर साइबर ठगों ने एक लाख 70 हजार अपने खाते में मंगा लिए। साइबर ठगी के शिकार युवक ने राजगढ़ थाने पर तहरीर देकर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खटखरिया गांव निवासी संजय कुमार पाल ने बताया कि उसके व्हटा्सएप पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। काॅल उठाने पर साइबर ठगों ने युवक की फोटो निकाल कर अश्लील वीडियो बना लिया। उस वीडियो को युवक के मोबाइल पर व्हाट्सएप पर भेज कर पैसों की मांग की। पैसा ना देने पर साइबर ठगों की ओर से हाईकोर्ट से मुकदमा करने की धमकी दी गई। इससे घबराकर संजय ने साइबर ठगों की शर्त मानकर रुपये भेज दिया। बताया कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर साइबर ठगों की ओर से क्यूआर कोड भेजा गया। साइबर ठगों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर रुपया भेजा गया। साइबर ठगों की ओर से बार-बार बदल बदलकर अलग अलग क्यूआर कोड भेजा गया। कुल एक लाख 70 हजार रुपये साइबर ठगों के खाते में भेज दिया। बुधवार को फिर से साइबर ठगो की ओर से युवक के मोबाइल पर फोन किया गया। फोन पर युवक के पिता ने बात की। जानकारी होने पर घर के लोगों ने युवक से पूछताछ की। इसके बाद ठगी की बात का पता चला। संजय ने साइबर ठगों के खिलाफ राजगढ़ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि क्षेत्र का एक युवक साइबर ठगी का शिकार होने की तहरीर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed