फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   cheated eight lakh in the name of getting a job

नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिया आठ लाख

Sat, 04 Dec 2021 07:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
cheated eight lakh in the name of getting a job
लालगंज। बीएचयू में नौकरी के नाम पर एक व्यक्ति आठ लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गया। परेशान होकर उसने मुख्यमंत्री की पोर्टल पर शिकायत करके पैसा वापस किये जाने की मांग किया है। लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती बलहरा निवासी राजेंद्र प्रसाद का आरोप है कि उसने अपने पुत्र और पुत्री को बीएचयू में नौकरी लगवाने के लिए जिले के कछवां क्षेत्र निवासी को आठ लाख रुपए दिए थे। पैसा पाने के बाद नौकरी दिलाने वाला कथित व्यक्ति कन्नी काटने लगा। जिससे वह परेशान हो गए। उन्होंने पैसे वापस के लिए दर्जनों बार उससे संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन वह टालता रहा। जिससे वह निराश होकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर कछवां क्षेत्र निवासी के विरुद्ध आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि प्रकरण मुख्यमंत्री पोर्टल का है जिसकी जांच की जा रही है। ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed