{"_id":"65de45f9dac875f9c40e41f4","slug":"chc-ward-boys-body-found-in-room-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-526830-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सीएचसी के वार्ड बॉय का कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सीएचसी के वार्ड बॉय का कमरे में मिला शव
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत वार्ड बॉय का मंगलवार को शाम को कमरे में शव मिला। स्वास्थ्य कर्मियों ने बिस्तर पर पड़ा देख डाॅक्टर को सूचना दी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में वार्ड बॉय की मौत होने के मामले की जांच में जुटी है।
मिर्जापुर शहर निवासी वार्ड बॉय नीरज (45) लंबे समय से मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात थे। उन्होंने मंगलवार को सुबह आठ से दो बजे तक ड्यूटी की। इसके बाद वह परिसर में स्थित आवास पर सोने चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके कमरे को खोला तो बिस्तर पर पड़े दिखे। आवाज देने पर भी वे नहीं उठे। इसकी सूचना अस्पताल के डाॅक्टर को दी गई। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। नीरज की आंख और नाक से खून निकल रहा था। डाॅ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह में बताया कि अस्पताल के कमरे में स्वास्थ्यकर्मी का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।