फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chatty and crossroads adorned with posters, banners and billboards

पोस्टर, बैनर और होर्डिंग से सज रहे चट्टी और चौराहे

Sat, 23 Jan 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Chatty and crossroads adorned with posters, banners and billboards
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भले ही अभी कोई अधिकृति तिथि निर्धारित नहीं की गई हैं। लेकिन चुनावी वर्ष को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व बीडीसी पद के भावी उम्मीदवारों की ओर से चुनावी बिसात बिछना शुरु हो गया है। समर्थको भी चट्टी और चौराहों पर अभी से ही अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में महौल बना रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के लगभग सभी विकास खंडो में निर्वतमान जनप्रतिनिधियों के अलावा भावी उम्मीदवारों के पोस्टर, बैनरों और होर्डिंग से सार्वजनिक स्थान गुलजार हो गए हैं। गणतंत्र दिवस की शुभकामना के बहाने उम्मीदवारो की ओर से अपने-अपने चेहरे प्रदर्शित किए जा रहे हैं। आम मतदाता नये-नये चेहरे देखकर चुप्पी साधे हुए है। वे कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। उम्मीदवार व समर्थक चाहे जिसके पक्ष में भी बात करें वे सिर्फ हां में हां मिलाते देखे जा रहे हैं। चेहरे चाहे जो भी हों लोगों की निगाहें अभी सीटो के आरक्षण पर टिकी हुई हैं। लोगों का मानना है कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कौन-कौन किस क्षेत्र से मैदान में रहेगा यह आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed