फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chargesheet to BDO Halia for irregularities in PM Awas Yojana

पीएम आवास योजना में अनियमितता पर बीडीओ हलिया को चार्जशीट

Fri, 29 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet to BDO Halia for irregularities in PM Awas Yojana
कलेक्ट्रेट सभागार में शुुक्रवार को विकास संबंधी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। पीएम आवास में अनियमितता पर हलिया के खंड विकास अधिकारी को डीएम ने चार्जशीट देने का निर्देश दिया। साथ ही मनरेगा में फिसड्डी रहने वाले सीखड़ विकास खंड के बीडीओ के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए सीडीओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन

बैठक में हलिया में प्रधानमंत्री आवास योजना में आपेक्षित प्रगति न होने, लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला के विरूद्ध जिलाधिकारी ने चार्जशीट देने का निर्देश दिया। हलिया में विकास सम्बन्धी योजनाओ की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को स्वयं जाकर यथास्थिति जानने एवं कार्यवाही करने को कहा। साथ ही साथ प्राथमिकता आधारित विकास योजनाओ के क्रियान्वयन सम्बन्धित परफॉर्मेंस इंडिकेशन के आधार पर खण्ड विकास अधिकारी के कर्तव्यों का मूल्याकंन करने को कहा। मुख्यमंत्री आवास योजना में सत्र 2021-22 में बहुत कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने चिन्ता व्यक्त की। मनरेगा के क्रियान्वयन में सभी विकास खण्डो के सापेक्ष सीखड़ सबसे पीछे रहने पर खण्ड विकास अधिकारी को नोटिस जारी किया गया। जिला प्रोबेशन कार्यालय अन्तर्गत कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था एवं विकलांग पेंशन सम्बन्धी आवेदन पत्रों को लाभार्थियो के भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को भेज दिया गया हैं तथा जिलाधिकारी ने 15 दिन के अन्दर जमीनी वास्तविक सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया हैं। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 15 से 30 नवम्बर 2021 के मध्य में सात सौ सामूहिक विवाह कराने के लक्ष्य को जिलाधिकारी ने क्रियान्वित करते हुये सभी विकास खण्डों एवं नगर पालिका तथा पंचायत के लक्ष्य को निर्धारण किया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत सरकारी राशन की दुकानों के आवंटन में कम से कम 15 दिन समय का समय देने को कहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्माणाधीन सभी ऑगनबाड़ी भवन की अद्यतन प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में विधायक निधि के विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की भी समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्षी वीएस, जिला विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, डीसी मनरेगा मो. नफीस, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय मिश्रा सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed